Mahatma Gandhi Famous Quotes: गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले 1915 में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था। जबकि सुभाष चन्द्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम से जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित किया था।
Mahatma Gandhi Famous Quotes

एक सच्चे कलाकार के लिए, सिर्फ वही चेहरा सुन्दरहोता हैं,
जो बाहरी दिखावे से परे, आत्मा की सुन्दरता सेचमकता हैं|

सार्थक कला रचनाकार की प्रसन्नता, समाधान और पवित्रता की गवाह होती है।

उस आस्था का कोई मूल्य नहीं जिसे आचरण में न लाया जा सके।

अहिंसा एक विज्ञान है। विज्ञान के शब्दकोश में ‘असफलता’ का कोई स्थान नहीं।
Quotation of Mahatma Gandhi

काम की अधिकता नहीं, अनियमितता आदमी को मार डालती है।

कायरता से कहीं ज्यादा अच्छा है, लड़ते-लड़ते मर जाना।
Quotes of Gandhiji

क्रोध को जीतने में मौन सबसे अधिक सहायक है।

अधभूखे राष्ट्र के पास न कोई धर्म, न कोई कला और न ही कोई संगठन हो सकता है।

अधिकारों की प्राप्ति का मूल स्रोत कर्तव्य है

विश्व के सारे महान धर्म मानवजाति की समानता, भाईचारे और सहिश्रुता का सन्देश देते हैं|